नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुई दीपिका चिखलिया आज भी टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी बनी हुई है। हाल ही में, उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने शो के सेट पर नजर आ रही हैं।
दीपिका ने इस वीडियो में पिंक और क्रीम रंग की साड़ी पहनी हुई है और सादगी से अपने शूटिंग सेट का दौरा करवा रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इंतजार करें…आपके दरवाजे भी जल्द खुलेंगे।" वीडियो में दीपिका के चेहरे पर वही शांति और सादगी दिखाई दे रही है, जो रामायण के समय में थी। उनके फैंस कमेंट सेक्शन में जय मां सीता के जयकारे लगा रहे हैं।
वर्तमान में, दीपिका 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन' नामक शो में एक दबंग ठकुराइन का किरदार निभा रही हैं। इस शो में वह राजस्थानी परिधान और भारी आभूषण पहनकर नजर आती हैं, जो उनके लुक को रॉयल बनाता है। यह शो 2024 में शुरू हुआ था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
इससे पहले, दीपिका को 'धरतीपुत्र नंदिनी' में देखा गया था, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया था। यह शो 21 अगस्त 2023 को शुरू हुआ और 18 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुआ।
दीपिका ने 15 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और राजनीति में भी उनका एक लंबा सफर रहा है। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर वड़ोदरा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि, बच्चों की परवरिश के कारण उन्होंने राजनीति को छोड़ दिया। फिर भी, चुनावी मौसम में वह हिंदुत्व और बीजेपी का समर्थन करती नजर आती हैं।
हाल ही में, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मेरठ से जीतने वाले अरुण गोविल को बधाई दी थी। दीपिका ने राजनीति में वापसी की इच्छा भी जताई है और अच्छे राजनीतिक अवसरों का इंतजार कर रही हैं।
You may also like
रोहित को हटाना और गिल को वनडे का कप्तानी देना सही, पूर्व विश्व चैंपियन ने चयनकर्ताओं को किया सपोर्ट
शारीरिक संबंध से इनकार पर सनकी ने महिला को जिंदा जलाया, हालत नाजुक!
शादी के बाद शौच करने गया दूल्हा,` उतने में गायब हो गई दुल्हन, पुलिस ने की जांच तो उड़ गए होश
ऑपरेशन सिंदूर में भारत को कितना हुआ नुकसान? कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने किया सवाल
चेन्नई में जुटेंगे 32 देशों के विशेषज्ञ, समुद्री तेल रिसाव आपदा से निपटने का होगा अभ्यास